वंदना सिनेमा हॉल से शराब की खेप बरामद

Updated at : 04 Jul 2017 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
वंदना सिनेमा हॉल से शराब की खेप बरामद

जेनेरेटर संचालक व उसकी पत्नी गिरफ्तार अगले आदेश तक हॉल के सभी शो पर प्रतिबंध मालिक की भूमिका की होगी जांच:एसपी बिहारशरीफ : नालंदा पुलिस ने शराब की एक बड़ी खेप शहर के वंदना सिनेमा हाल से बरामद किया है. इस मामले में पुलिस द्वारा जेनेरेटर संचालक व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया […]

विज्ञापन

जेनेरेटर संचालक व उसकी पत्नी गिरफ्तार

अगले आदेश तक हॉल के सभी शो पर प्रतिबंध
मालिक की भूमिका की होगी जांच:एसपी
बिहारशरीफ : नालंदा पुलिस ने शराब की एक बड़ी खेप शहर के वंदना सिनेमा हाल से बरामद किया है. इस मामले में पुलिस द्वारा जेनेरेटर संचालक व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है. सदर एसडीपीओ निशित प्रिया के नेतृत्व में सोमवार की संध्या गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी में पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी है. छापेमारी के तत्काल बाद नालंदा के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने सिनेमा हॉल के सभी शो पर अगले आदेश तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया है. इस मामले में सिनेमा हॉल के मालिक की भूमिका की जांच कराये जाने की बात एसपी द्वारा बतायी गयी है.
पुलिस ने छापेमारी के दौरान सिनेमा हॉल से दो बोरे में बंद देसी शराब के सैकड़ों पाउच व एक विदेशी शराब की बोतल बरामद किया गया है. एसडीपीओ ने बताया बताया देसी शराब के पाउच की गिनती की जा रही है. इस मामले में जेनेरेटर संचालक व नूरसराय थाना क्षेत्र के नदिऔना गांव निवासी लालो सिंह व उनकी पत्नी भारती देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी वंदना सिनेमा हॉल से शराब की बिक्री की जा रही है. एसपी के निर्देश पर की गयी छापेमारी में पुलिस को उक्त सफलता हाथ लगी है. एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि वंदना सिनेमा के जेनेरेटर संचालक व उनकी पत्नी के तालमेल से शराब की बिक्री की जाती थी. जेनेरेटर संचालक अपनी पत्नी के साथ वंदना सिनेमा में ही रहा करता था. इस मामले में दोनों से विशेष पूछताछ की जा रही है.बरामद सभी शराब झारखंड निर्मित है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन