बिहारशरीफ हिंसा: अबतक 80 से अधिक लोग गिरफ्तार, CCTV व वीडियो फुटेज से पकड़े जा रहे उपद्रवी, बोले डीएम...

Nalanda Violence: बिहारशरीफ में हिंसा को लेकर नालंदा डीएम का बयान सामने आया है. शनिवार को हुई हिंसक घटनाओं को लेकर उन्होंने अपडेट बताया और ये साफ किया कि बिहारशरीफ में कर्फ्यू लागू नहीं किया गया है.
Nalanda violence: बिहार में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान नालंदा में हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार के बाद अब शनिवार को भी स्थिति बिगड़ी. पूरे दिन भारी तादाद में पुलिसबलों की तैनाती रही. इसके बाद भी देर शाम करीब 8 बजे उपद्रवियों ने बवाल काटना शुरू कर दिया. कई जगहों पर हिंसक घटनाएं हुई. वहीं अब नालंदा प्रशासन की ओर से बड़ा बयान सामने आया है. गिरफ्तारी को लेकर भी ताजा आंकड़ा पेश किया गया है.
नालंदा के डीएम शशांक शुभंकर ने समाचार एजेंसी ANI को बताया कि शनिवार की रात बिहारशरीफ की 2-3 जगहों पर घटनाएं हुई. लेकिन अभी स्थिति शांतिपूर्ण है. जिलाधिकारी ने बताया कि उपद्रवियों को चिह्नित करके 80 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं डीएम ने बताया कि कर्फ्यू नहीं लगाया गया है, धारा 144 लगाई गई है. बताया कि आज बाहर से 9 कंपनियां बुलाई गयी है.
रात में 2-3 जगहों पर घटनाएं हुई लेकिन फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है। उपद्रवियों को चिह्नित कर 80 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी की गई है। कर्फ्यू नहीं लगाया गया है, धारा 144 लगाई गई है। आज बाहर से 9 कंपनियां बुलाई गई हैं: शशांक शुभंकर जिलाधिकारी, बिहार शरीफ, नालंदा https://t.co/bymyYu1xd9 pic.twitter.com/9f99xzu1jJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2023
जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बताया कि इस घटना में अशांति फैलाने वालों को चिह्नित किया जा रहा है. सीसीटीवी एवं वीडियो फुटेज की जांच कर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है. सीसीटीवी व वीडियो फुटेज की गहन जांच चल रही है. वीडियो फुटेज में जो लोग उपद्रव करते दिख रहे हैं. उन्हें चिंहित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जायेगा.
पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि इस शोभायात्रा के ऑरगेनाइजर को भी चिंहित करने की कार्रवाई की जा रही है. उन्हें चिंहित कर सख्त कार्रवाई की जायेगी. एसपी ने बताया कि जो घटना हुई है, उसके लिए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में न लें, नहीं तो उनके प्रति कार्रवाई की जायेगी.
Published By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




