ePaper

PHOTOS: रामनवमी के दौरान हिंसा की आग में जला नालंदा, झड़प से लेकर कर्फ्यू तक की तस्वीरें देखिए..

Updated at : 02 Apr 2023 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: रामनवमी के दौरान हिंसा की आग में जला नालंदा, झड़प से लेकर कर्फ्यू तक की तस्वीरें देखिए..

violence in bihar: नालंदा हिंसा की आग में जल रहा है. रामनवमी के दौरान हुई हिंसक झड़प शनिवार को भी नहीं थमा. शनिवार को भी गोलीबारी की गयी और एक युवक की मौत इसमें हो गयी. देखिए कुछ तस्वीरें...

विज्ञापन
undefined

रामनवमी शोभायात्रा के दौरान शुक्रवार को बिहारशरीफ शहर के गगन दीवान मोहल्ले में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी, जिसमें जमकर रोड़ेबाजी और गोलीबारी भी की गयी. इस दौरान 5 लोग जख्मी हो गये थे.

undefined

उपद्रवियों ने रामनवमी जुलूस के दौरान हुई झड़प के दौरान कई वाहनों में आग लगा दी. भारी संख्या में पुलिस बल के जवानों की तैनाती घटनास्थल के आसपास कर दी गयी थी.

undefined

बिहारशरीफ में धारा 144 लागू कर दिया गया. वहीं इंटरनेट सेवा को भी तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया. ताकि कोई भ्रामक जानकारी फैलाकर लोगों को उकसाया नहीं जा सके.

undefined

नालंदा के डीएम और एसपी मैदान में उतरे और दलबल के साथ मिलकर स्थिति पर नियंत्रण पाया गया. वहीं शनिवार को भी अचानक माहौल बदल गया.

undefined

बिहारशरीफ की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. लोगों से अपील की गयी कि वो घरों से बाहर नहीं निकलें.

undefined

उपद्रवियों ने सड़क किनारे लगे वाहनों में आग लगा दी. कई वाहनों को फूंक दिया.

undefined

शोभायात्रा जैसे ही गगन दीवान मोहल्ले के पास पहुंची कि उपद्रवियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया. इसी बीच उपद्रवी रोड़ेबाजी भी करने लगे. वायरल वीडियो में देखा जा रहा है पत्थरबाजी से भीड़ बेकाबू हो गयी और लोग इधर-उधर भागने लगे.

undefined

बिहारशरीफ में शनिवार को भी उपद्रवियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. एक युवक की मौत हो गयी. जिसके बाद पूरे इलाके में कर्फ्यू लागू कर दिया गया.

undefined

उपद्रवियों ने करीब एक दर्जन वाहनों को आग के हवाले कर दिया. कुछ देर के बाद उपद्रवी फायरिंग करने लगे. 

undefined

पुलिस की ओर से बताया गया कि स्थिति फिलहाल सामान्य है और नियंत्रण में है. लोगों को घरों में रहने की अपील की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन