ऑटो की ठोकर से युवक की मौत, दो घंटा सड़क जाम

Updated at : 17 Feb 2025 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
ऑटो की ठोकर से युवक की मौत, दो घंटा सड़क जाम

ऑटो की ठोकर से युवक की मौत, दो घंटा सड़क जाम

विज्ञापन

रामनगर गांव स्थित दुर्गा मंदिर के पास तेज रफ्तार ऑटो ने मारी ठोकर बाजी चौक से घरेलू सामान खरीद कर पैदल घर जा रहा था युवक प्रतिनिधि, सकरा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में सोमवार की शाम ऑटो की ठोकर से विष्णु दयाल साह (50) की मौत हो गयी. मृतक रामनगर गांव का निवासी था. घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगों ने ऑटो को घेर लिया और सबहा-बाजी सड़क पर दोनमा कदम चौक को जाम कर दिया. आक्रोशित लोग मृतक के परिजन को मुआवजा एवं ऑटो चालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम हटाने का प्रयास किया. लेकिन लोग अपनी जिद पर अड़े रहे. बताया गया कि युवक घटना के समय बाजी चौक से सामान खरीद कर अपने घर रामनगर गांव पैदल जा रहा था. इसी दौरान रामनगर गांव स्थित दुर्गा मंदिर के निकट तेज रफ्तार से आ रहे ऑटो ने ठोकर मार दी. घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके बाद आक्रोशित लोगों ने ऑटो चालक को घेर लिया और घायल को ऑटो पर ही लाद कर इलाज के लिए सकरा रेफरल अस्पताल ले जाने लगे़ लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. इसके बाद चालक ने शव को ऑटो में ही छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. उसके बाद जाम समाप्त हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन