ePaper

पीजी के साथ ही कर सकते हैं नेट की तैयारी

Updated at : 03 Aug 2024 12:35 AM (IST)
विज्ञापन
पीजी के साथ ही कर सकते हैं नेट की तैयारी

पीजी के साथ ही कर सकते हैं नेट की तैयारी

विज्ञापन

चल रही हैं निशुल्क कक्षाएं

मुजफ्फरपुर.बीआरएबीयू के पीजी गृहविज्ञान विभाग में छात्राओं के लिए कॅरियर परामर्श पर सेमिनार का आयोजन किया गया. मुख्य वक्ता हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ सुशांत कुमार थे. कहा कि नेट-जेआरएफ की तैयारी के लिए निशुल्क कक्षाएं चल रही हैं. इससे जुड़कर छात्र-छात्राएं पीजी स्तर से ही सर्वोत्तम किताबों से तैयारी करें. डॉ उज्ज्वल आलोक ने कहा कि कोई भी विषय अहम है. अपनी रुचि व लक्ष्य को केंद्रित कर तैयारी करें तो सफलता निश्चित मिलेगी. विभागाध्यक्ष डॉ कुसुम ने कहा कि प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान को कॅरियर काउंसलिंग कराना चाहिए. बच्चों के माता-पिता को भी प्रेरित करना चाहिए कि वे बच्चों पर जबरन विषय का बोझ न डालें. डॉ संगीता रानी ने कहा कि गृह विज्ञान के क्षेत्र में भी कॅरियर की काफी संभावनाएं हैं. डॉ रेणु ने भी छात्राओं का मार्गदर्शन किया. मौके पर डॉ विदिशा मिश्रा समेत विभाग की 80 से अधिक छात्राएं मौजूद रहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन