ट्रेन में मोबाइल चोरी के बाद फर्जी UPI ID से 5.38 लाख रुपये उड़ाए, साइबर थाने में एफआईआर दर्ज

Updated:
विज्ञापन

ट्रेन में मोबाइल चोरी के बाद फर्जी UPI ID से 5.38 लाख रुपये उड़ाए, साइबर थाने में एफआईआर दर्ज

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ट्रेन यात्रा के दौरान मोबाइल चोरी होना महंगा पड़ गया, जब शातिर साइबर अपराधियों ने फर्जी UPI ID बनाकर एक व्यक्ति के बैंक खाते से ₹5.38 लाख उड़ा लिए. पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाने में FIR दर्ज कर ली गई है.

विज्ञापन

Cyber Crime Muzaffarpur: जिले के हत्था थाना क्षेत्र के पटसारा निवासी विकास कुमार के साथ साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है. ट्रेन यात्रा के दौरान मोबाइल फोन चोरी होने के बाद शातिर साइबर अपराधियों ने फर्जी यूपीआई आईडी बनाकर उनके बैंक खाते से 5 लाख 38 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली है. पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

ट्रेन में सवार होते समय चोरी हुआ था मोबाइल फोन

पीड़ित विकास कुमार ने बताया कि बीते 5 जून को वे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से मथुरा जाने के लिए पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सवार हो रहे थे. इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने उनका वीवो का मोबाइल फोन चोरी कर लिया. घटना के बाद उन्होंने मथुरा जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई और कस्टमर केयर से संपर्क कर अपना सिम कार्ड भी ब्लॉक करवा दिया था.

नया सिम जारी कराकर ऐप खोला तो उड़ गए होश

सिम बंद कराने के बावजूद साइबर अपराधियों ने पीड़ित के नंबर से जुड़े भारतीय स्टेट बैंक खाते से PhonePe पर नया UPI ID बना लिया. इसके बाद अलग-अलग किस्तों में कुल 5,38,000 रुपये निकाल लिए.

घटना से जुड़े मुख्य बिंदु:

  • चोरी की घटना: 5 जून को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी हुआ.
  • अवैध निकासी: फर्जी UPI ID बनाकर 5,38,000 रुपये निकाले गए.
  • पुलिस कार्रवाई: साइबर थानेदार डीएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

पीड़ित ने हेल्पलाइन नंबर 1930 और बैंक से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई है.

ये भी पढ़ें: होमी भाभा कैंसर अस्पताल में पहला नर्सिंग ऑन्कोलॉजी समिट शुरू, 150 से अधिक नर्सें हुईं शामिल


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन