होमी भाभा कैंसर अस्पताल में पहला नर्सिंग ऑन्कोलॉजी समिट शुरू, 150 से अधिक नर्सें हुईं शामिल

Updated:
विज्ञापन

दो दिवसीय नर्सिंग ऑन्कोलॉजी समिट का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि व अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

होमी भाभा कैंसर अस्पताल मुजफ्फरपुर में दो दिवसीय नर्सिंग ऑन्कोलॉजी समिट का शानदार आगाज हुआ है, जिसमें 150 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी भाग ले रहे हैं. यह सम्मेलन कैंसर मरीजों की उन्नत देखभाल और नवीन तकनीकों पर केंद्रित है.

विज्ञापन

Nursing Oncology Summit: होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र मुजफ्फरपुर में दो दिवसीय नर्सिंग ऑन्कोलॉजी समिट का शनिवार को आगाज हुआ. 26 जुलाई तक चलने वाले इस सम्मेलन में विभिन्न संस्थानों से आईं 150 से अधिक नर्सों व स्वास्थ्यकर्मियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का आयोजन अस्पताल के नर्सिंग विभाग द्वारा कैंसर मरीजों की बेहतर देखभाल, आधुनिक तकनीकों तथा व्यावहारिक अनुभवों को साझा करने के उद्देश्य से किया गया.

विज्ञापन

टाटा मेमोरियल मुंबई की नर्सिंग सुपरिटेंडेंट रहीं मुख्य अतिथि

सम्मेलन में टाटा मेमोरियल अस्पताल मुंबई की नर्सिंग सुपरिटेंडेंट सिंधु नायर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. वहीं एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर की प्राचार्य डॉ. कुमारी विभा ने भी शिरकत की. अस्पताल के निदेशक डॉ. कुमार प्रभाष ने कहा कि कैंसर मरीजों के इलाज में नर्सें सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होती हैं. उनका लगातार प्रशिक्षित रहना जरूरी है.

बिहार में ऑन्कोलॉजी नर्सिंग एसोसिएशन के गठन का सुझाव

अस्पताल के प्रभारी डॉ. रविकांत सिंह ने सुझाव दिया कि बिहार में ऑन्कोलॉजी नर्सिंग एसोसिएशन के गठन से पूरे राज्य में कैंसर केयर सुविधाओं को मजबूती मिल सकती है.

समिट के मुख्य बिंदु:

  • कौशल विकास: सुरक्षित कीमोथेरेपी, संक्रमण नियंत्रण, पेलिएटिव केयर और पेशेंट सेफ्टी जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए.
  • व्यावहारिक प्रशिक्षण: प्रतिभागियों के लिए हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण और संवाद सत्र का आयोजन किया गया.
  • कैरियर के अवसर: बिहार कैंसर केयर एंड रिसर्च सोसायटी के सीईओ रंजन कुमार ने ऑन्कोलॉजी नर्सिंग में प्रशिक्षित स्टाफ की जरूरत और कॅरियर के मौकों पर बल दिया.

दूसरे दिन पोस्टर प्रेजेंटेशन, पेपर प्रेजेंटेशन और पैनल डिस्कशन आयोजित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें:हौसलों की उड़ान: पैरा एथलीट अभ्युदय शरण को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन