समाहरणालय बवाल मामला: 10 से अधिक उपद्रवी चिह्नित, 3 इनामी बदमाशों की भी हुई पहचान

समाहरणालय बवाल मामला: 10 से अधिक उपद्रवी चिह्नित, 3 इनामी बदमाशों की भी हुई पहचान
मुजफ्फरपुर में समाहरणालय, कंपनीबाग और मोतीझील में हुए बवाल और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस एक्शन में है. सोशल मीडिया फुटेज से 10 से अधिक उपद्रवी चिह्नित किए गए हैं, जिनमें 3 इनामी बदमाश भी शामिल हैं.
Muzaffarpur Violence Action: समाहरणालय परिसर, कंपनीबाग और मोतीझील ओवरब्रिज पर हुए बवाल और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है. नगर थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जांच कर रही पुलिस टीम ने सोशल मीडिया पर वायरल फोटो और वीडियो फुटेज के जरिए अब तक 10 से अधिक उपद्रवियों को चिह्नित कर लिया है. इन सभी के नाम एफआईआर में जोड़े जा रहे हैं, जिसके बाद इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
इनामी उपद्रवियों में से 3 की पहचान, दबिश जारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस ने शुक्रवार को आठ मुख्य उपद्रवियों के फोटो जारी करते हुए उन पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. सर्विलांस टीम और मैनुअल इनपुट की मदद से इन आठ इनामी बदमाशों में से भी तीन उपद्रवियों को चिह्नित कर लिया गया है. पुलिस की अलग-अलग टीमें इनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं.
उपद्रवियों और उपद्रव फैलाने वालों के लिए पुलिस की चेतावनी
- एफआईआर में जुड़ेंगे नाम: चिह्नित किए जा रहे नए चेहरों के नाम दर्ज प्राथमिकी में शामिल कर त्वरित कार्रवाई की जाएगी.
- सख्त रवैया: पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सरकारी या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.
- जनता से अपील: आम लोग उपद्रवियों की जानकारी या वीडियो पुलिस के साथ साझा कर सकते हैं, उनकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी.
नगर थाना पुलिस का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर एक-एक उपद्रवी का चेहरा बेनकाब कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: मिठनपुरा डबल मर्डर कांड: सीसीटीवी फुटेज व सीडीआर से कातिल की तलाश, 10 हजार का इनामी किलर फरार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Premanshu Shekhar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










