जंक्शन पर निजी तौर पर एजेंसी ने पार्सल हैंडलिंग का शुरू किया काम

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
जंक्शन पर निजी तौर पर एजेंसी ने पार्सल हैंडलिंग का शुरू किया काम

Work of parcel handling started

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पार्सल हैंडलिंग का काम निजी एजेंसी ने शुरू कर दिया है. पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल ने मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पार्सल हैंडलिंग को सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है. मंडल का पहला पार्सल हैंडलिंग अनुबंध निविदा प्रक्रिया के माध्यम से पूरी कर हाल ही में वर्क ऑर्डर दिया गया था. इस नयी व्यवस्था के तहत, पार्सल से संबंधित सभी कार्य जैसे लोडिंग, अनलोडिंग और ट्रांसशिपमेंट अब निजी स्तर पर प्रशिक्षित श्रमिकों द्वारा कुशलता से किए जाएंगे. इससे कैटलॉग इंडेक्सिंग जैसी तकनीकी जटिलताएं कम होंगी, जिसके परिणामस्वरूप पार्सल की बेहतर ट्रैकिंग और समय पर डिलीवरी संभव हो सकेगी. अधिकारियों के अनुसार पार्सल बोगियों की हैंडलिंग में तेजी लाएगी, जिससे ट्रेनों के अनावश्यक ठहराव (डिटेंशन) में कमी आएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन