महिला से चेन छिनतई करके भाग रहे कोढ़ा गिरोह शातिर की दौड़ा - दौड़ाकर पिटाई

Published by : SANJAY KUMAR Updated At : 22 May 2025 9:50 PM

विज्ञापन

woman's chain were chased and beaten up

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही श्रीराम नगर कॉलोनी में गुरुवार की देर शाम महिला के गले से चेन छिनतई कर भाग रहे एक युवक को भीड़ ने पकड़ लिया. उसकी जमकर पिटाई कर दी. सूचना पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ कर थाने ले गयी. प्रारंभिक पूछताछ में पकड़ा गया शातिर कटिहार के कोढ़ा गिरोह का सदस्य है. उससे पुलिस टीम आगे की की पूछताछ कर रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि एक महिला बाजार से वापस लौट रही थी. इस बीच जैसे ही वह श्रीराम नगर कॉलोनी के गेट के पास पहुंची कि पीछे से दो अपराधी आया और एक बदमाश महिला के गले पर झपट्टा मारकर चेन छीनकर भागने लगा. इस बीच स्थानीय लोगों ने घेराबंदी करके एक शातिर को पकड़ लिया. दूसरा बाइक लेकर फरार हो गया. सदर थानेदार का कहना है कि एक युवक को थाने लाया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन