Muzaffarpur : घरेलू कलह में महिला की हत्या, आनन-फानन में शव जलाया

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur : घरेलू कलह में महिला की हत्या, आनन-फानन में शव जलाया

Muzaffarpur : घरेलू कलह में महिला की हत्या, आनन-फानन में शव जलाया

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सकरा बरियारपुर थाना क्षेत्र के मड़वन गांव में बुधवार को प्रेमशीला देवी (50) की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. घटना के बाद परिजन ने ग्रामीणों के सहयोग से आनन-फानन में शव को जला दिया. घटना की सूचना पर मायके से पहुंचे मृतका के भाई सहित अन्य लोगों ने हत्या का आरोप लगाया एवं घटना की सूचना पुलिस ने मामले की छानबीन की. बताया गया कि महिला (मृतका) मड़वन गांव निवासी प्रभु राम की पत्नी थी. महिला का पति दूसरे प्रदेश में मजदूरी करता है. महिला के भाई गरीब नाथ ने हत्या का आरोप लगाया है. वहीं मृतका के पुत्र एवं पुत्री ने मिर्गी की बीमारी से मौत होना बताया है. वहीं स्थानीय लोगों में पारिवारिक विवाद में विषपान करने से मौत होने की चर्चा है. मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि बहन को दो पुत्र, दो पुत्र वधू एवं एक पुत्री है. पुत्र वधू से उसका हमेशा विवाद होता था, जिस कारण उसकी हत्या कर शव को आनन-फानन में जला दिया गया है. उसने पुलिस से जांच करने की मांग की है़ थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजन से मिले आवेदन के आधार पर जांच की जायेगी़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन