Muzaffarpur : सिलाई मशीन की मरम्मत कराने गयी महिला की हादसे में मौत

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 21 Jan 2026 10:25 PM

विज्ञापन

Muzaffarpur : सिलाई मशीन की मरम्मत कराने गयी महिला की हादसे में मौत

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सरैया सरैया बाजार में सिलाई मशीन की मरम्मत कराने आयी एक महिला अनियंत्रित मालवाहक ऑटो की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गयी, जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी. महिला की पहचान थाना क्षेत्र के बहिलवारा खोरमपुर निवासी स्व लक्ष्मण तिवारी की पत्नी सावित्री देवी (78) के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है़ बताया गया कि मालवाहक ऑटो पर चालक सेंट्रिंग करने के लिए बांस लेकर जा रहा था. इसी दौरान अनियंत्रित होकर महिला को धक्का मार दिया़ घायल महिला को समाजसेवी राहुल कुमार एवं डॉ टीएन सिंह ने सीएचसी सरैया लाया, जहां से चिकित्सकों ने पैर व छाती में गंभीर चोट के कारण एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. वहीं सूचना पर पहुंचे परिजन जख्मी महिला को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गये, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया़ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बहिलवारा खोरमपुर निवासी सुमित्रा देवी सिलाई का कार्य कर जीवन-यापन करती थी. बुधवार को महिला अपनी सिलाई मशीन में आयी खराबी को ठीक कराने के लिए सरैया बाजार आई थी. तभी मार्केट के बगल में निर्माणाधीन मकान की सेंट्रिंग से निकाले गये बांस-बल्ले को ऑटो से ले जाया जा रहा था़ इसी दौरान सड़क पर चढ़ाई होने के कारण ऑटो पीछे की तरफ लुढ़कने लगा, जिस पर लदे बांस में फंस कर महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. वहीं परिजनों ने बताया कि टेंपो की पहचान कर ली गयी है़ मामले में गुरुवार को पुलिस को आवेदन दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन