नो एंट्री में बाइक ले जाने से मना किया तो ट्रैफिक जवान को पीटा, अंगुली जख्मी

Updated at : 18 Oct 2024 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
नो एंट्री में बाइक ले जाने से मना किया तो ट्रैफिक जवान को पीटा, अंगुली जख्मी

नो एंट्री में बाइक ले जाने से मना किया तो ट्रैफिक जवान को पीटा, अंगुली जख्मी

विज्ञापन

-संतोषी माता ट्रैफिक पोस्ट पर हुई वारदात-पुलिस ने आरोपी बैंक कर्मी को पकड़ लिया

मुजफ्फरपुर.

शहर के संतोष माता मंदिर मोड़ पर नो एंट्री में बाइक ले जाने से मना करने पर एक बैंककर्मी ने ट्रैफिक जवान की पिटाई कर दी. बीच सड़क पर हो रही मारपीट को देखकर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी. मारपीट में ट्रैफिक जवान संजय कुमार की दो अंगुली जख्मी हो गया. दूसरे पोस्ट से आये जवान ने बीच- बचाव करके मामले को शांत करवा दिया. फिर, मारपीट करने के आरोपी बैंककर्मी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया. एएसपी टाउन भानु प्रताप सिंह के निर्देश नगर थाने में मारपीट के आरोपी बैंककर्मी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. वह मूल रूप से पूर्वी चंपारण जिले के रहने वाले हैं. वर्तमान में अहियापुर के एक बैंक में कैशियर के पद पर कार्यरत है. हालांकि, मारपीट के आरोपी बैंककर्मी का कहना है कि उसकी मां की तबीयत बहुत खराब है. वह कलमबाग चौक के एक निजी क्लिनिक में भर्ती है. डॉक्टरों ने उसको रेफर कर दिया. मां के इलाज को लेकर उसको दिल्ली ले जाना था. इसका टिकट था. जाम में फंसने के कारण लेट हो गया था. ट्रैफिक सिपाही से रिक्वेस्ट किया तो वह इनकार कर दिये. इसके बाद भी वह जाने लगा तो उसकी बाइक को बंद करके चाबी निकाल लिया. इसी को लेकर विवाद हो गया. ट्रैफिक सिपाही ने उसके ऊपर डंडा चला दिया. बाद में हाथपायी में उनको चोट लगी. वहीं, ट्रैफिक सिपाही संजय कुमार का कहना है कि नो एंट्री में जाने से रोका तो बाइक सवार उसके साथ बदसलूकी किया. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने लगा. धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन