ePaper

Muzaffarpur: छात्रा से दुर्व्यवहार के आरोपी शिक्षक को ग्रामीणों ने पीटा, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर की पूछताछ

Updated at : 27 Jun 2025 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को छात्रा के साथ दुर्व्यवहार करना भारी पड़ गया. छात्रा की शिकायत पर सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित ग्रामीण स्कूल पहुंच गये और आरोपी शिक्षक की पिटाई शुरू कर दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी शिक्षक को अपने साथ पुलिस स्टेशन लेकर आ गई.

विज्ञापन

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को छात्रा के साथ दुर्व्यवहार करने से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने पर शुक्रवार को जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद स्कूल में अफरातफरी मच गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी शिक्षक को लोगों से बचाकर थाने ले गयी.

पांचवी की छात्रा से  दुर्व्यवहार करता था शिक्षक 

स्थानीय लोगों ने बताया कि कई माह से आरोपी शिक्षक स्कूल की पांचवीं की छात्रा के साथ दुर्व्यवहार करता था. इसकी सूचना पर अन्य शिक्षकों ने आरोपी शिक्षक को समझाया था, जिससे आरोपी शिक्षक शांत था. परंतु शुक्रवार को छात्रा की शिकायत पर सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित ग्रामीण स्कूल पहुंच गये और आरोपी शिक्षक की पिटाई शुरू कर दी. सूचना पर पहुंचे सरपंच रमेश राम, मुखिया प्रतिनिधि उमेश रजक, अमर मेहता, प्रभाकर चौधरी आदि ने लोगों को समझाने का प्रयास किया. परंतु आक्रोशित लोगों का गुस्सा देख सब शांत हो गये.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस ने दोनों पक्षों से की पूछताछ

उसके बाद सूचना पर थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद दारोगा शिव शंकर सिंह, उदय कुमार व पुलिस बल के साथ स्कूल पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत करने का प्रयास किया. लोगों का आक्रोश देख दारोगा ने आरोपी शिक्षक को पुलिस गाड़ी में बैठा लिया. उसके बाद आक्रोशित लोगों ने स्कूल के प्रधान शिक्षक को भी पुलिस के हवाले कर दिया. उसके बाद दोनों को लेकर पुलिस थाना पहुंची. इसके बाद थाना पर परिजन के साथ ग्रामीण भी पहुंच गये. कुछ ही देर में आसपास के कई स्कूलों के शिक्षक भी थाने पर पहुंच गये. सूचना मिलने पर आरोपी शिक्षक के परिजन भी थाने पर पहुंच गये. देर शाम डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी थाने पर पहुंची और दोनों पक्ष के लोगों को बुलाकर पूछताछ की. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बयान 

कांटी में छात्रा से छेड़खानी मामले की जानकारी मिली है. बीइओ को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है. प्रधानाध्यापक और शिक्षक को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जायेगी. – अजय कुमार सिंह, डीइओ  

इसे भी पढ़ें: Bihar: ड्यूटी पर तैनात दरोगा जी को SP साहब ने भेजा जेल, मामला जानकर हो जाएंगे हैरान  

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन