वीसी ने पौधे लगाने को किया प्रेरित

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
वीसी ने पौधे लगाने को किया प्रेरित

वीसी ने पौधे लगाने को किया प्रेरित

विज्ञापन

36

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बीआरएबीयू के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग में पृथ्वी दिवस पर पोस्टर प्रजेंटेशन व पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत वीसी प्रो डीसी राय ने पौधे लगाकर की. वीसी ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि “धरती हमारी मां के समान है, उसकी रक्षा करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है. उन्होंने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें और अधिक पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रो एसए मुज्तबा, डीन, वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय तथा प्रो आरके श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष व निदेशक, वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग उपस्थित रहे. कार्यक्रम समन्वयक डॉ चौधरी साकेत कुमार, शिक्षकों में डॉ अनुपम, डॉ विनोद बैठा, मो शलाउद्दीन डॉ पी लाल, डॉ गोविंद जलान, डॉ सुभाष, डॉ अनीता, डॉ प्रियंका रंजन, कन्हैया, आशीष समेत कई संकाय सदस्य मौजूद रहे.

ज्यादा पौधे लगाकर पृथ्वी रहेगी सुरक्षित

रामेश्वर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से पृथ्वी दिवस मनाया गया. प्राचार्य प्रो ब्रह्मचारी व्यास नंदन शास्त्री ने कहा कि पृथ्वी हमारी मां की तरह है और हम सब इसके पुत्र हैं. हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाकर पृथ्वी माता को संरक्षित और सुरक्षित रखना चाहिये. इस दौरान एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ शारदानंद सहनी, हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ उपेंद्र प्रसाद, डॉ वसीम रेजा, डॉ अभिनय, डॉ मीरा, डॉ राजबली राज सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन