पूर्व मेयर समीर हत्याकांड में वर्षा रानी ने दी गवाही

Updated:
विज्ञापन

पूर्व मेयर समीर हत्याकांड में वर्षा रानी ने दी गवाही

विज्ञापन

-प्रधान जिला सत्र जज की अदालत में चल रहा है मामला

मुजफ्फरपुर.

पूर्व मेयर समीर हत्याकांड में चौथे गवाह के रूप में मृतक की पत्नी वर्षा रानी ने गवाही दी, जिसके बाद न्यायालय ने अब गवाही के लिए 22 मार्च की अगली तिथि निर्धारित की है . इसके पहले दो गवाहों की गवाही हो चुकी है. चंदवारा नवाब रोड निवासी दुकानदार दानिस हुसैन ने अपनी गवाही में कहा कि यह घटना लगभग 7 बजे की है. उस समय में अपने दुकान में बैठकर क्रिकेट मैच देख रहा था. तो मेरे दुकान के पीछे चटाई बम की आवाज सुनाई दी. कुछ समय बाद वहां मीडिया की भीड़ जुट गयी, तब मुझे पता चला कि पूर्व मेयर व उनके ड्राइवर की हत्या हुई है. मैंने हमलावर को नहीं देखा. गवाह रमेश कुमार ने कहा कि इस घटना कि मुझे कोई जानकारी नहीं है. इस मामले को लेकर पहली बार गवाही देने आया हूं. जिसके बाद रमेश कुमार को पक्ष द्रोही करार कर दिया था. इस केस में पहली गवाही कल्याणी निवासी शंकर प्रसाद गुप्ता ने 20 सितंबर को दी थी. बता दें कि 23 सितंबर 2018 की शाम पूर्व मेयर समीर कुमार व उनके चालक राेहित कुमार को बाइक सवार अपराधियों ने अत्याधुनिक हथियार से ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Navendu Shehar Pandey

लेखक के बारे में

By Navendu Shehar Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन