मुजफ्फरपुर: मड़वन में टूटा तिरहुत नहर का बांध, धान की फसल डूबी और सड़कें क्षतिग्रस्त

Updated:
विज्ञापन

टूटा तिरहुत नहर का बांध

मुजफ्फरपुर के मड़वन में तिरहुत मुख्य नहर का बांध टूटने से धान की फसल जलमग्न हो गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत की मांग की है।

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर मड़वन से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Tirhut Canal Dam Breach: मुजफ्फरपुर जिले के मड़वन प्रखंड अंतर्गत रक्सा पंचायत के वार्ड संख्या 14 में रविवार की अहले सुबह करीब साढ़े तीन बजे तिरहुत मुख्य नहर के उत्तर तरफ का बांध अचानक टूट गया. बांध करीब 18 फीट तक टूट गया है, जिसके बाद नहर का पानी तेजी से आसपास के इलाकों में फैलने लगा.

Muzaffarpur News: फसलें जलमग्न, सड़कें और पुलिया क्षतिग्रस्त

नहर का बांध टूटने से पानी तेजी से खेतों में घुस गया, जिससे धान की फसल पूरी तरह से जलमग्न हो गई है. पानी के तेज बहाव के कारण इलाके की दो मुख्य सड़कें और एक पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई है. हालांकि, गनीमत यह रही कि नहर में पानी की मात्रा बहुत अधिक नहीं थी, जिसके कारण खेतों से पानी धीरे-धीरे निकल भी रहा है.

घरों तक नहीं पहुंचा पानी, मरम्मत की मांग तेज

पूर्व मुखिया इंदल साह ने बताया कि फिलहाल पानी किसी के घर तक नहीं पहुंचा है, जिससे बड़ी जनहानि या नुकसान टल गया है. लेकिन उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि यदि समय रहते टूटे हुए बांध की मरम्मत नहीं कराई गई, तो जलस्तर बढ़ने पर स्थिति गंभीर हो सकती है और पानी रिहायशी इलाकों में भी प्रवेश कर सकता है.

पूर्व मुखिया और स्थानीय ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से अविलंब बांध की मरम्मत कराने और पानी के बहाव को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है. प्रशासन की ओर से अब तक किसी अधिकारी के मौके पर पहुंचने की सूचना नहीं है, लेकिन ग्रामीण खुद भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

यह भी पढ़ें: मॉर्निंग वॉक के दौरान अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने तीन महिलाओं को कुचला,मौके पर दर्दनाक मौत


विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन