मुजफ्फरपुर: नशे में धुत बोलेरो सवारों ने ट्रांसफार्मर के पोल में मारी टक्कर, एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

नशे में धुत युवकों ने ट्रांसफार्मर में मारी ठोकर, | Prabhat Khabar Network

मुजफ्फरपुर में नशे में धुत युवकों ने बोलेरो से ट्रांसफार्मर के पोल में टक्कर मार दी, जिससे पोल क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एक युवक की पिटाई भी की. पुलिस ने मौके से नशे में धुत एक युवक को गिरफ्तार किया है और बोलेरो से शराब भी बरामद की है.

विज्ञापन

Bolero Hit Transformer: मुजफ्फरपुर जिला के सरैया थाना क्षेत्र के तिलक पकड़ी गांव में नशे में धुत बोलेरो सवार युवकों ने ट्रांसफार्मर के पोल में जोरदार ठोकर मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया. दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने नशे में धुत एक युवक की जमकर पिटाई भी कर दी. सूचना मिलने पर एएसआई पवन पासवान मौके पर पहुंचे और युवक व क्षतिग्रस्त बोलेरो को अपने साथ थाने ले आए.

गाड़ी से मिली शराब और दर्ज हुआ मामला

तलाशी के दौरान बोलेरो से खुली हुई बोतल में 500 मिली विदेशी शराब भी बरामद की गई. एएसआई पवन पासवान के फर्द बयान पर सरैया पुलिस ने थाना क्षेत्र के चकमधुआ निवासी टुनटुन राय के पुत्र गोलू कुमार सहित फरार दो अन्य युवकों और गाड़ी के चालक व मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मुख्य आरोपी गोलू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है.

बिजली विभाग की कार्रवाई और पोल की मरम्मत

उधर, विद्युत अवर प्रमंडल सरैया (बखरा) के सहायक अभियंता मो. ओजैर आलम ने बताया कि कनीय अभियंता को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का सख्त आदेश दिया गया है. विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर सहित पोल को युद्धस्तर पर दुरुस्त कराया जा रहा है, ताकि क्षेत्र की बिजली आपूर्ति जल्द से जल्द सुचारू की जा सके.


विज्ञापन
शिवेंद्र कुमार

लेखक के बारे में

By शिवेंद्र कुमार

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव. क्राइम, धर्म, पुरातत्व और राजनीति से जुड़ी ख़बरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन