मुजफ्फरपुर: बैरिया बस स्टैंड निर्माण की धीमी रफ्तार पर डीएम ने जताई नाराजगी
बैरिया बस स्टैंड के निर्माणाधीन कार्य का जायजा लेते डीएम
मुजफ्फरपुर के बैरिया बस स्टैंड का निर्माण कार्य धीमी गति से चलने पर जिला अधिकारी कुमार गौरव ने सख्त नाराजगी जताई है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं.
Bus Stand: मुजफ्फरपुर डीएम कुमार गौरव ने शनिवार को अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल अंतरराज्यीय बस स्टैंड, बैरिया के निर्माणाधीन कार्य का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और संरचनात्मक विकास का बारीकी से जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी रफ्तार को देखकर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की.
Muzaffarpur News: एजेंसियों को दी चेतावनी
उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने बुडको के अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि वे तय प्राक्कलन के अनुसार उच्च गुणवत्ता के साथ इस महत्वाकांक्षी परियोजना को जल्द से जल्द पूरा कराएं.
मानकों के अनुपालन और नियमित निगरानी पर जोर
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों में मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए और अधिकारी स्वयं इसकी नियमित निगरानी करें. बैरिया अंतरराज्यीय बस स्टैंड के बन जाने से मुजफ्फरपुर सहित पूरे उत्तर बिहार के यात्रियों को विश्वस्तरीय, आधुनिक और बेहतर परिवहन सुविधाएं मिल सकेंगी. इसलिए जनता से जुड़ी इस महत्वपूर्ण परियोजना को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर युद्धस्तर पर पूरा किया जाए. इस निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी और संबंधित विभागों के कई वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर लाइक्स का जानलेवा डोपामाइन, जानिए उत्तर बिहार में रील से मौतों का पूरा भयानक सच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Premanshu Shekhar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










