नगर विकास मंत्री कल स्मार्ट सिटी व योजनाओं की करेंगे समीक्षा

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री कल स्मार्ट सिटी व योजनाओं की करेंगे समीक्षा

नगर विकास मंत्री कल स्मार्ट सिटी व योजनाओं की करेंगे समीक्षा

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री जिवेश कुमार 14 मई को मुजफ्फरपुर में नगर निकाय (नगर निगम, नगर परिषद, कांटी, मोतीपुर, साहेबगंज एवं नगर पंचायत, मुरौल, सकरा, बरूराज, मीनापुर, तुर्की-कुढनी, सरैया एवं माधोपुर) के साथ स्मार्ट सिटी में कार्यान्वित योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे. इस संदर्भ में मंत्री के आप्त सचिव आलोक कुमार ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है. जानकारी दी गयी है कि जिला के सभी नगर निकाय के नगर आयुक्त एवं कार्यपालक पदाधिकारियों के साथ नगर निकायों एवं स्मार्ट सिटी से संबंधित कार्यों व योजनाओं के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मंत्री द्वारा समीक्षा बैठक की जाएगी. बैठक में सासंद सभी सदस्य बिहार विधानसभा, सदस्य बिहार विधान परिषद व महापौर – उप महापौर उपस्थित रहेंगे. दूसरी ओर मंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी अंचल निरीक्षक, वार्ड निरीक्षक से को निर्धारित तिथि की जानकारी देते हुए, शहर के साथ रोड की चकाचक सफाई करने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन