इमरजेंसी वार्ड में भर्ती में देरी होने पर हंगामा

Uproar over delay in admission to emergency ward
डी 34 मकसूदपुर गांव का मरीज दर्द से कराहता रहा संवाददाता, मुजफ्फरपुर शुक्रवार दोपहर एसकेएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में इलाज में लापरवाही का मामला आया. गंभीर बीमारी से जूझ रहे रामपुरहरि थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव निवासी लक्ष्मी कुमार को परिजन इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे थे. पुर्जा कटने के बावजूद करीब 40 मिनट तक उन्हें भर्ती नहीं किया गया. इस दौरान मरीज दर्द से कराहता रहा. परिजन लगातार डॉक्टर के चैंबर में जाकर मरीज को देखने की गुहार लगाते रहे, लेकिन डॉक्टर ने यह कहते हुए टाल दिया कि भर्ती होने के बाद ही मरीज को देखा जायेगा. इधर, मरीज की हालत बिगड़ती देख परिजनों का गुस्सा बढ़ गया. इलाज में हो रही देरी व डॉक्टरों के ध्यान नहीं देने पर परिजनों ने डॉक्टर के चैंबर के बाहर हंगामा शुरू कर दिया. कुछ देर के लिए इमरजेंसी वार्ड में अफरा-तफरी हो गयी. आरोप था कि गंभीर हालत में लाये मरीज को समय पर इलाज नहीं मिला. यह लापरवाही है. अस्पताल कर्मी भी पहुंच आये और परिजनों को समझाने का प्रयास किया. बाद में मरीज को भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू की गयी. हेल्थ मैनेजर सचिन चंचल ने बताया कि मरीज की भर्ती करवा दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




