आरएन कॉलेज में बिना बाह्य परीक्षक ली जा रही थी प्रायोगिक परीक्षा
Updated at : 23 Apr 2024 9:11 PM (IST)
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने हाजीपुर के चार कॉलेजों का किया औचक निरीक्षण, तीन मिले बंद
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर. बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कॉलेज निरीक्षक विज्ञान डॉ रामजी शाह और विकास पदाधिकारी डॉ पंकज कुमार ने मंगलवार को हाजीपुर के चार अंगीभूत कॉलेजों में चल रही प्रायोगिक परीक्षा का औचक निरीक्षण किया. इस दौरा तीन कॉलेज अवकाश के कारण बंद मिले. वहीं चौथे कॉलेज में बिना बाह्य परीक्षक के ही परीक्षा ली जा रही थी. विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों के पहुंचने के बाद वहां बाह्य परीक्षक पहुंचे. कॉलेज निरीक्षक विज्ञान डॉ रामजी साह ने बताया कि जेएल कॉलेज हाजीपुर, डीसी कॉलेज हाजीपुर, आरएन कॉलेज हाजीपुर और एलएन कॉलेज भगवानपुर पहुंचे. अवकाश होने के कारण आरएन कॉलेज हाजीपुर को छोड़कर अन्य में प्रायोगिक परीक्षा नहीं हो रही थी. आरएन कॉलेज में भी बाह्य परीक्षक परीक्षा में उपस्थित नहीं थे. औचक निरीक्षण शुरू होने के कुछ देर बाद वे कॉलेज पहुंचे. उन्होंने बताया कि कॉलेज में प्रायोगिक परीक्षा के लिए अनुकूल माहौल नहीं था. उन्होंने अपनी मौजूदगी में बच्चों से रसायनशास्त्र से जुड़े प्रयोग कराए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




