पिस्तौल व छह कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 24 Mar 2025 10:08 PM
पिस्तौल व छह कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार
आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे दोनों साहेबगंज. पुलिस ने माधोपुर हजारी निवासी अभिमन्यु यादव व वासुदेवपुर सराय निवासी छोटू कुमार को एक पिस्तौल व छह कारतूस के साथ गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि माधोपुर हजारी स्थित फ्लावर मिल में जुटे बदमाश किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि दोनों के आपराधिक इतिहास काे खंगाला जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










