बिहार में खुलेंगे दो नए पासपोर्ट सेवा केंद्र, मुजफ्फरपुर सहित इन जिलों के लोगों को मिलेगा लाभ

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 18 Mar 2025 8:25 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Passport Seva Kendra Bihar: बिहार में पासपोर्ट सेवाओं का विस्तार होने जा रहा है. विदेश मंत्रालय ने मधुबनी के राजनगर और मुजफ्फरपुर के बखरा में 22 मार्च से दो नए पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) खोलने का फैसला किया है.

विज्ञापन

Passport Seva Kendra Bihar: विदेश मंत्रालय ने बिहार में दो नए पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) खोलने का फैसला किया है. यह दो नए केंद्र मधुबनी जिले के राजनगर और मुजफ्फरपुर जिले के बखरा में 22 मार्च से शुरू होंगे. इस शुरुआत से स्थानीय लोगों को अपने जिले में ही पासपोर्ट आवेदन की सुविधा मिलेगी, जिससे समय और संसाधनों की भी बचत होगी.

राज्य में अब 37 पासपोर्ट सेवा केंद्र

बता दें कि, राजनगर और बखरा में POPSK खुलने के बाद बिहार में कुल 37 पासपोर्ट सेवा केंद्र हो जाएंगे. इन नए केंद्रों में हर दिन सिर्फ 45 आवेदन ही लिए जाएंगे, हालांकि यह संख्या ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट के आधार पर तय होगी. सीवान स्थित पासपोर्ट केंद्र सबसे अधिक 85 आवेदन प्रतिदिन स्वीकार करता है, जबकि गोपालगंज में यह संख्या 55 के करीब है.

हर लोकसभा क्षेत्र में एक पासपोर्ट केंद्र की योजना

मिली जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि बिहार के सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों में कम से कम एक पासपोर्ट सेवा केंद्र हो. जिससे नागरिकों को अपने पासपोर्ट से जुड़े दस्तावेज जमा करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. यह पहल पासपोर्ट सेवाओं को आसान और सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

पढ़िए प्रभात की प्रीमियम स्टोरी: समर्थकों के लिए मसीहा विरोधियों के लिए आतंक! राजनीति, अपराध और सत्ता के बेताज बादशाह की कहानी 

स्थानीय लोगों को होगा सीधा लाभ

इस फैसले से मधुबनी और मुजफ्फरपुर सहित आसपास के जिलों के लोगों को भी लाभ होगा. पासपोर्ट बनवाने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी. अब आवेदकों को अपने ही जिले में यह सुविधा मिलेगी. जिससे विदेश यात्रा, शिक्षा और रोजगार के लिए पासपोर्ट बनवाना आसान होगा.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन