बोलेरो-कार की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन जख्मी

Updated at : 15 Feb 2025 1:45 AM (IST)
विज्ञापन
बोलेरो-कार की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन जख्मी

बोलेरो-कार की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन जख्मी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सरैया जैतपुर थाना क्षेत्र में जगिरिया चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर बोलेरो व कार में आमने-सामने हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं तीन सवार जख्मी हो गये. पुलिस ने सभी जख्मी को सीएचसी सरैया पहुंचाया, जहां से रेफर कर दिया गया. पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बोलेरो सवार मृतक की पहचान साहेबगंज थाना क्षेत्र के राजवाड़ा हलिमपुर निवासी शम्भू साह (65) तथा कार सवार पारू थाना के बाजीतपुर बतरौलिया निवासी शिवनाथ राय (62) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, बोलेरो सवार शंभू साह (मृतक) अपनी बेटी की शादी के लिए अगुअई कर अपने घर साहेबगंज लौट रहे थे. वहीं शिवनाथ राय (मृतक) अपनी बहू को बुलाने मड़वन जा रहे थे. इसी बीच कार चालक ने ओवरटेक करने के क्रम में दूसरे लेन से आ रहे बोलेरो से टकरा गयी, जिसमें दो वृद्ध की मौत हो गयी. वहीं तीनों जख्मी को सीएचसी सरैया से मेडिकल रेफर कर दिया गया. जख्मी की पहचान पारू थाना क्षेत्र के बाजितपुर बतरौलिया निवासी कंचन राय (28) और परमजीत कुमार (15) तथा साहेबगंज थाना क्षेत्र के रजवारा हलिमपुर निवासी जयराम साह (32) के रूप में हुई है. थानाप्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन