पोखर में नहाने गये दो बच्चे डूबे, मौत

Published by : PRASHANT KUMAR Updated At : 15 Jul 2025 9:49 PM

विज्ञापन

पोखर में नहाने गये दो बच्चे डूबे, मौत

विज्ञापन

:: बरुराज थाना क्षेत्र के महमदा मकोड़ी टोला की घटना, पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा प्रतिनिधि, मोतीपुर बरुराज थाना क्षेत्र के महमदा मकोड़ी टोला गांव में मंगलवार की दोपहर में पोखर में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी. दोनों बच्चों की पहचान महमदा मकोड़ी टोला निवासी धर्मेंद्र राम के छह वर्षीय पुत्र अंश राज और गरीब राम की सात वर्षीय पुत्री अंजलि कुमारी के रूप में हुई है. मौके पर पहुंचे बरुराज थाना के दारोगा जग्गू बिंद ने दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मुखिया मनोज कुमार सिंह ने घटनास्थल पर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाक़ात की. उन्होंने अंचलाधिकारी से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है. जिला पार्षद पूनम देवी ने घटना पर दुःख जताया है. जानकारी के अनुसार गांव में ही एक छोटा सा पोखर है. मंगलवार की दोपहर में दोनों बच्चे पोखर में नहाने के लिए उतर गये. नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गये और डूब गये. काफी दे र तक जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन शुरु की. तब पता चला कि बच्चों को पोखर में जाते देखा गया है. ग्रामीण पोखर में उतरकर बच्चों को ढूंढ़ने लगे तो दोनों का शव पोखर में मिला. इसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई. बच्चों की मां और परिवार के अन्य सदस्य चित्कार मारकर रोने लगे. पोखर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. मौके पर पहुंची बरुराज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अंचलाधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद दोनों पीड़ित परिवारों को नियमानुकुल मुआवजा प्रदान किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRASHANT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन