ePaper

एसकेएमसीएच थाने के चंद कदम दूरी पर दो बाइक और महिला का पर्स गायब

Updated at : 29 Nov 2025 12:02 AM (IST)
विज्ञापन
एसकेएमसीएच थाने के चंद कदम दूरी पर दो बाइक और महिला का पर्स गायब

Two bikes and a woman's purse

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच परिसर में शुक्रवार को चोरी की दो बड़ी घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी. मरीजों को देखने आए दो लोगों की बाइक चोरों ने उड़ा ली, जबकि महिला ओपीडी के बाहर कतार में खड़ी एक महिला का पर्स कट गया. तीनों घटनाओं में पीड़ितों ने एसकेएमसीएच ओपी में शिकायत की, पर पुलिस की लापरवाही से लोग नाराज दिखे. पहली घटना में वैशाली के बेलवर गांव के अमरेश कुमार और शिवहर के ताजपुर निवासी मो. नसीर शेख की बाइक चोरी हो गई. अमरेश अपने बड़े पापा को देखने आईसीयू पहुंचे थे. वार्ड-4 के सामने बाइक खड़ी कर लौटे तो वह गायब थी. उनका आरोप है कि खड़ी करते समय पुलिसकर्मी मौजूद थे, इसलिए उन्होंने वही गाड़ी लगाई थी. नसीर शेख ने बताया कि वह अपने फुफा के लिए खाना लेकर सुपरस्पेशियलिटी भवन आए थे. बाइक स्टैंड कर ऊपर गए, लेकिन लौटने पर बाइक नहीं मिली. दोनों ने ओपी पर लिखित शिकायत दी है. इधर महिला ओपीडी के सामने पर्स कटने की घटना से अफरातफरी मच गई. गायघाट ककरिया की रहने वाली रेखा देवी अपनी बेटी का इलाज कराने आई थीं. इलाज के बाद लौटीं तो उनका पर्स गायब था. उसमें मोबाइल और रुपये थे. रेखा ने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर महिला दरोगा ने उलटे डांट दिया. मौके पर मौजूद दो महिला पुलिसकर्मी भी चोर पकड़ने की कोशिश नहीं कर सकीं. पीड़ितों ने वरीय अधिकारियों से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

SUMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन