घर में घुसकर नाबालिग से छेड़खानी, दो गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Aug 2024 10:22 PM
बोचहां थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़खानी की गयी़
प्रतिनिधि, बोचहांथाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़खानी की गयी़ वहीं विरोध करने पर आरोपितों ने पीड़िता व उसके परिजन के साथ मारपीट कर दी. शोर सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर सभी घर में आग लगाने की धमकी देकर भाग निकले. उसके बाद पीड़िता के स्वजन ने थाना में लिखित शिकायत की है, जिसके आधार पर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. दोनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया है कि उसकी पतोहू की बहन उसके यहां आयी हुई है. रविवार की रात आरोपित उसके घर में घुसकर उसकी पतोहू की बहन से छेड़खानी करने लगे. इसका घर के लोगों ने विरोध किया. इस पर आरोपितों ने छुरा, बांस समेत अन्य हथियारों से हमला कर दिया. इसके बाद घर में लूटपाट कर भाग निकले. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि एफआइआर दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें गांव का ही मो सागिर व मो ताहिर शामिल है. अन्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










