ePaper

शराब के नशे में हंगामा करते दो गिरफ्तार

Updated at : 01 Dec 2025 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
शराब के नशे में हंगामा करते दो गिरफ्तार

शराब के नशे में हंगामा करते दो गिरफ्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. सदर थाना क्षेत्र के दिघरा चौक के पास रविवार की देर रात शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों आने-जाने वाले राहगीरों और आसपास के लोगों के साथ बदसलूकी कर रहे थे. डायल 112 पर मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर सदर थाना लाई. उनकी पहचान सीतामढ़ी जिले के रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र सिरखिरिया निवासी दीपक कुमार और मनियारी थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है. दोनों बारात से लौट रहे थे. जमादार मोहन चौधरी के बयान पर सदर थाना में एफआइआर दर्ज की गई है. दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

SUMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन