कलेक्ट्रेट कैंपस का पंप खराब, दो इलाके पानी को तरसे
Published by : KUMAR GAURAV Updated At : 03 Jul 2025 8:53 PM
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट कैंपस में नगर निगम के पानी पंप हाउस का मोटर बुधवार रात खराब हो गया. इस कारण सरैयागंज व पंकज मार्केट के इलाकों में जलापूर्ति का संकट हो गया.
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर. क
लेक्ट्रेट कैंपस में नगर निगम के पानी पंप हाउस का मोटर बुधवार रात खराब हो गया. इस कारण सरैयागंज व पंकज मार्केट के इलाकों में जलापूर्ति का संकट हो गया. गुरुवार सुबह से ही नया मोटर लगाने को लेकर काम चल रहा था. वहीं इस पंप के खराब होने से वहां हाइड्रेंट से निगम के पानी का टैंकर व फायर बिग्रेड की गाड़ियों में पानी भरने में भी परेशानी हो रही है. निगम के और भी पंप हाउस के पास हाइड्रेंट लगा है, लेकिन यह मुख्य हाइड्रेंट है जहां दिनभर में दर्जनों बार टैंकर में पानी भरा जाता है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










