ट्रक का ब्रेक फेल, चाय दुकान की झोपड़ी में घुसा

रविवार की देर रात अहियापुर थाना इलाका के मेडिकल ओवर ब्रिज के पास एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया,
मुजफ्फरपुर. रविवार की देर रात अहियापुर थाना इलाका के मेडिकल ओवर ब्रिज के पास एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया, जिससे वह नियंत्रण से बाहर होकर रेलिंग तोड़ते हुए चाय की झोपड़ी में घुस गया. हादसा रात के समय हुआ. झोपड़ी में कोई व्यक्ति नहीं था. टक्कर से झोपड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. अहियापुर पुलिस को सूचना दी. अहियापुर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया की ब्रेक फेल होने से टक्कर हुई है. ट्रक को जब्त कर थाने ले आया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




