मुशहरी में पंचायत सरकार भवन निर्माण में पेड़ों का रोड़ा, वन विभाग से गुहार
Author Prashant kumar
Updated:
विज्ञापन

मुशहरी में पंचायत सरकार भवन निर्माण में पेड़ों का रोड़ा, वन विभाग से गुहार
विज्ञापन
मुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर
मुसहरी प्रखंड में पंचायत सरकार भवन के निर्माण में बड़ी बाधा आ गयी है. चयनित भूमि पर सौ से अधिक पेड़ लगे होने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है. भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने इसकी रिपोर्ट जिला पंचायती राज पदाधिकारी को सौंपी थी. इसके बाद उन्होंने वन प्रमंडल पदाधिकारी से पेड़ों को शीघ्र हटाने का अनुरोध किया है. जानकारी के अनुसार मुशहरी प्रखंड के तरौरा गोपालपुर और मणिका हरिकेश में नए पंचायत सरकार भवन का निर्माण प्रस्तावित है. इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और स्थलों का चयन कर अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) भी जारी कर दिया गया है. हालांकि, जब निर्माण एजेंसी काम शुरू करने पहुंची तो तरौरा गोपालपुर में चिह्नित स्थल पर 56 और मणिका हरिकेश में 50 पेड़ पाये गये. इन पेड़ों के मौजूद रहने से निर्माण कार्य संभव नहीं है. एजेंसी ने इसकी सूचना कार्यपालक अभियंता को दी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










