आनंद विहार जानेवाली तीन जोड़ी ट्रेनों के बढ़े फेरे

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
आनंद विहार जानेवाली तीन जोड़ी ट्रेनों के बढ़े फेरे

आनंद विहार जानेवाली तीन जोड़ी ट्रेनों के बढ़े फेरे

विज्ञापन

ट्रेनें जंक्शन से जून तक चलायी जायेंगी

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

यात्रियों की अधिक भीड़ को देखते हुए मुजफ्फरपुर व आनंद विहार के बीच तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाये गये हैं. मुजफ्फरपुर-आनंद विहार क्लोन स्पेशल (05283) अब 16 मई से 27 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी.आनंद विहार-मुजफ्फरपुर क्लोन स्पेशल (05284) 17 मई से 28 जून तक हर शनिवार को जायेगी. आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल (04030) 20 मई से 8 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को चला करेगी. मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल (04029) 21 मई से 9 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार व रविवार को चलेगी.

सीपीआरओ ने दी जानकारी

आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल (04018) का परिचालन 5 जून से 10 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को होगा. मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल (04017) 6 जून से 11 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी. इस बारे में सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन