लाइटर व माचिस ढूंढ़ने के लिए 11 मिनट रुकी रही ट्रेन

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
लाइटर व माचिस ढूंढ़ने के लिए 11 मिनट रुकी रही ट्रेन

लाइटर व माचिस ढूंढ़ने के लिए 11 मिनट रुकी रही ट्रेन

विज्ञापन

दीपक 13

अमृतसर-न्यू जलपाइगुड़ी स्पेशल ट्रेन में लगेज वैन को सील करने का मामला

स्टेशन रोड से लाइटर खरीद कर लाना पड़ा, तब आगे बढ़ी ट्रेन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

जंक्शन पर माचिस व लाइटर की तलाश में अमृतसर-न्यू जलपाइगुड़ी स्पेशल ट्रेन (04654) को 11 मिनट तक रोकना पड़ा. यह घटना रेलवे की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है. दोपहर करीब 12.14 बजे ट्रेन प्लेटफार्म एक पर पहुंची. यहां लगेज वैन से एक बाइक उतारी गयी. इसके बाद, रेलवे स्टाफ को नियमानुसार लगेज वैन को सील करना था, जिसके लिए उन्हें माचिस की जरूरत पड़ी. लेकिन, जब माचिस से आग नहीं जली, तो तुरंत लाइटर की खोज शुरू हो गयी. इस दौरान, एक कर्मचारी को जल्द से जल्द स्टेशन रोड से लाइटर लाने के लिए भेजा गया. स्टापेज का वक्त धीरे-धीरे बढ़ रहा था और गार्ड लगातार ट्रेन को आगे बढ़ाने की अनुमति मांग रहे थे. सिग्नल भी ग्रीन हो चुका था, लेकिन लगेज वैन सील नहीं होने से ट्रेन को रोकना पड़ा. आखिरकार, लाइटर लाया गया और लगेज वैन को सील किया गया. इस पूरी प्रक्रिया में बहुमूल्य समय बर्बाद हुआ. इस दौरान यात्रियों में भी थोड़ी बेचैनी व अफरातफरी देखने को मिली. कई लोग यह सोचने पर मजबूर हो गए कि एक साधारण लाइटर या माचिस जैसी जरूरी चीज के लिए भी रेलवे को इतना इंतजार क्यों करना पड़ा. यह दर्शाता है कि छोटे-छोटे कामों के लिए भी रेलवे के पास पर्याप्त संसाधन व योजना की कमी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन