लूट की दो बाइक के साथ तीन लुटेरे गिरफ्तार

Updated at : 20 Feb 2025 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
लूट की दो बाइक के साथ तीन लुटेरे गिरफ्तार

लूट की दो बाइक के साथ तीन लुटेरे गिरफ्तार

विज्ञापन

अयोधपुर गांव में पुलिस ने की छापेमारी, प्राथमिकी दर्ज दियारा क्षेत्र में गड्ढा खोदकर गाड़ दी गयी थी चोरी की बाइक प्रतिनिधि, सरैया थाना क्षेत्र में अयोधपुर गांव में बुधवार की देर रात पुलिस ने छापेमारी कर लूट की दो बाइक के साथ तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया. लुटेरों की पहचान थाना क्षेत्र के अयोधपुर निवासी विकास सहनी, विकास कुमार तथा रोहित कुमार के रूप में हुई है. मामले को लेकर एसडीपीओ सरैया कुमार चन्दन ने गुरुवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता की. बताया कि सरैया थाना क्षेत्र के रेवा घाट पुल के पास मंगलवार की रात लालगंज थाना क्षेत्र के लालगंज बिदौली गांव निवासी अरविंद कुमार से हथियार के बल पर बाइक लूटी गयी थी. बाइक लूट व चोरी की घटना लगातार बढ़ने पर वरीय अधिकारियों के आदेश पर एक टीम गठित की गयी और खुफिया व वैज्ञानिक तरीके से जानकारी प्राप्त कर अयोधपुर गांव में बुधवार की देर रात छापेमारी कर तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के बाद मिट्टी में गाड़कर छिपायी गयी चोरी की दो बाइक बरामद की गयी़ वहीं तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया गया. लूट की बाइक को चोर बाजार में बेचने के लिए दियारा क्षेत्र में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया गया था. लुटेरे एक गिरोह बनाकर हथियार के बल पर बाइक लूटते थे. गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूट की बाइक बरामद की गयी है. वहीं गिरफ्तार अपराधियों ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है़ निशानदेही पर अन्य लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. मौके पर अपर थानाध्यक्ष राजपत कुमार, एसआइ मिथलेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन