Muzaffarpur : परेया में फायरिंग करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 29 Apr 2025 9:57 PM

विज्ञापन

Muzaffarpur : परेया में फायरिंग करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कुढ़नी परेया में ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पूछताछ कर सभी को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. आरोपियों में गोरौल के प्रभात कुमार, आयुष कुमार व आदित्य कुमार शामिल है. फायरिंग मामले में परेया निवासी धीरज कुमार झा ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी में धीरज ने बताया कि कैमरा चिप को लेकर उनका तीनों से विवाद हुआ था. इसी विवाद को लेकर तीनों आरोपियों ने मेरे घर के आसपास और अन्य जगहों पर रविवार की रात बाइक से आकर फायरिंग की थी. इससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया था. प्रभारी रवि प्रकाश ने बताया कि फायरिंग मामले के गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन