Muzaffarpur : बंद घर का ताला काटकर हजारों का सामान चुराया

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 13 Oct 2025 1:24 AM

विज्ञापन

Muzaffarpur : बंद घर का ताला काटकर हजारों का सामान चुराया

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोतीपुर

थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव में बीती रात चोरों ने एक बंद घर का ताला काटकर हजारों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली. पीड़ित गृहस्वामी मो शमशाद के भाई मो नसीम ने अज्ञात चोर के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है. कहा है कि गृहस्वामी मो शमशाद अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर एक कंपनी में काम करते हैं. उनके भाई के पैतृक गांव स्थित घर में ताला लगा रहता है. बीती रात चोरों ने घर का ताला काटकर उसमें रखे आलमीरा, पेटी, बख्शा को तोड़कर रखे आभूषण, कीमती कपड़ा सहित हजारों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली. घटना की जानकारी उन्हें पड़ोसी ने दी. थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन की है. कार्रवाई की जा रही है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन