मुजफ्फरपुर में 12000 घरों तक पहुंची गैस की पाइप, हजार घरों में PNG से बन रहा खाना

Published by :Anand Shekhar
Published at :27 Jun 2024 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
png in muzaffarpur

image for representation

मुजफ्फरपुर शहर में घरेलू रसोई गैस के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी ) आपूर्ति की रफ्तार में तेजी आयी है. यहां करीब 12000 घरों तक कनेक्शन पहुंच गया है. जल्द ही गैस की सप्लाई भी शुरू हो जाएगी

विज्ञापन

PNG In Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर शहर में घरेलू रसोई गैस के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी ) आपूर्ति की रफ्तार अब तेज हो गयी है. शहर के अलग-अलग इलाकों में करीब 1,000 घरों में पीएनजी के जरिये रसोई में खाना बनने लगा है. जिसमें शहर के मिठनपुरा, बेला, बावन बीघा व एमआइटी का इलाका शामिल है.

12 हजार हुआ PNG कनेक्शन

जानकारी के अनुसार वैसे इलाके जहां बीते वर्ष नवंबर व दिसंबर माह में कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी की गयी थी. वहां आपूर्ति शुरू कर दी गयी है. खर्च के अनुसार बिल आने पर इसे उपभोक्ताओं को रिचार्ज करना है. लंबे इंतजार के बाद इस व्यवस्था से उपभोक्ताओं को नया अनुभव मिल रहा है. आंकड़ों के तहत शहरी क्षेत्र में अब तक 12 हजार घरों में पाइप दौड़ा कर कनेक्शन का काम पूरा कर लिया गया. आइओसीएल के अधिकारियों के अनुसार शहर के जिन इलाकों में पाइप लाइन बिछाने के साथ अन्य प्रक्रिया पूरी हो गयी है. वहां तेजी से पीएनजी गैस की आपूर्ति शुरू करना है. अलग-अलग फेज में आपूर्ति के लिये शहर को जोन में बांटा गया है.

बीते वर्ष सितंबर माह में हुआ था ट्रायल

पिछले वर्ष सितंबर माह में पीएनजी आपूर्ति को लेकर मिठनपुरा स्थित एक अपार्टमेंट से ट्रायल के रूप में इसकी शुरुआत हुई थी. उसके बाद लक्ष्मीनारायण कॉलोनी में कुछ घरों में कनेक्शन दिया गया था. फिलहाल एमआइटी इलाके में भी तेजी से काम चल रहा है. कंपनी के अधिकारियों के अनुसार शहरी क्षेत्र में जल्द से जल्द सभी घरों में पीएनजी की व्यवस्था को शुरू कर देना है. इसके साथ ही बेला औद्योगिक क्षेत्र में भी कनेक्शन दिया जाना है. प्रदूषण पर नियंत्रण को लेकर औद्योगिक क्षेत्र को इससे कवर करना है.

शहर में 60 हजार घरों में कनेक्शन का लक्ष्य

आइओसीएल के मुजफ्फरपुर प्रोजेक्ट के अनुसार कंपनी की ओर से पहले फेज में 60 हजार घरों में कनेक्शन चालू किये जाने का लक्ष्य रखा गया है. बता दें कि शहर में पाइप लाइन बिछाने का काम वर्ष-2020 में शुरू हुआ था. मुजफ्फरपुर सहित आसपास के जिलों में करीब 8 वर्षों का यह प्रोजेक्ट है, इसमें 4 जिलों में 15 लाख के करीब कनेक्शन का लक्ष्य रखा गया है.

Also Read : मुजफ्फरपुर जंक्शन पर एक महीने के भीतर टूटेगा फुट ब्रिज, सितंबर में कंबाइंड बिल्डिंग टर्मिनल शुरू करने की तैयारी

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन