कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ नौ दिवसीय श्रीराम कथा महायज्ञ
Author Prashant kumar
Updated:
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ नौ दिवसीय श्रीराम कथा महायज्ञ
विज्ञापन
महायज्ञ के पहले दिन निकाली गयी कलश यात्रा, शामिल हुए भक्त
उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर
धर्म जागरण समन्वय उत्तर बिहार के बिहार विकास संस्कृति परिषद द्वारा आश्रम घाट में नौ दिवसीय श्रीराम कथा महायज्ञ की शुरुआत की गयी. पहले दिन यहां रामविलास नगर से 2101 बालिकाओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. यात्रा में मुख्य यजमान वार्ड पार्षद गणिता देवी और दीपू सहनी, चंदेश्वर राम और सुशीला देवी रहे़. आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना कर सभी कन्याओं को कलश सौंपा गया, जिसके बाद गाजे-बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. कलश शोभा यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर सिकंदरपुर स्थित बूढ़ी गंडक नदी तक गयी, यहां से जल भरकर फिर यज्ञ स्थल पर लौटी. यज्ञ स्थल पर मंडप पूजन, बेदी पूजन और द्वार पूजन किया गया, जिसके बाद कलश को नौ दिनों के लिए स्थापित किया गया. यज्ञ स्थल पर नौ दिनों तक देवकीनंदन बालकृष्ण महाराज द्वारा राम कथा का आयोजन किया जायेगा. साथ ही कलाकारों द्वारा रास लीला और रामलीला की प्रस्तुति होगी. संस्था के सचिव कृष्ण कुमार मिश्र ने बताया कि राम कथा हमारे जीवन का सार है और हमें राम से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलकर जीवन में सफलता प्राप्त करनी चाहिये. कथा संयोजक विपिन कुमार सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये. इस मौके पर कथा संयोजक विपिन कुमार सिंह, रामेश्वर पासवान, धर्मेंद्र पासवान, मनोज मिश्रा, दीनानाथ झा, अरविंद ठाकुर, राम उदय सहनी, बिरजू सहनी, सूरज समेत कई श्रद्धालु मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










