ट्रेन में चढ़ने के बाद कूदने लगे बुजुर्ग, बचे

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
ट्रेन में चढ़ने के बाद कूदने लगे बुजुर्ग, बचे

ट्रेन में चढ़ने के बाद कूदने लगे बुजुर्ग, बचे

विज्ञापन

दीपक 15 -आरपीएफ जवान ने बचायी जान वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर जंक्शन पर बड़ा हादसा टल गया. बुजुर्ग यात्री ट्रेन में चढ़ गये. जैसे ही पता चला कि ट्रेन कहीं और जा रही है, वैसे ही वे चलती ट्रेन से कूदने लगे. आरपीएफ जवान शंभू नाथ की तत्परता से उनकी जान बच सकी. पचदेव साह प्लेटफॉर्म एक पर बेतिया जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान प्लेटफॉर्म पर 55122 सीवान-समस्तीपुर पैसेंजर ट्रेन आ गयी. गलती से वे इस ट्रेन में चढ़ गये. ट्रेन चलने लगी, उनके पूछने पर अन्य यात्रियों ने बताया कि यह ट्रेन बेतिया नहीं जायेगी. इसके बाद वे घबरा गये और चलती ट्रेन से कूदने का प्रयास करने लगे. प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ जवान ने दौड़ कर बुजुर्ग को पकड़ लिया, जिससे वे ट्रेन से गिरने से बाल-बाल बच गए. बेतिया के रहने वाले बुजुर्ग ने बताया कि वे जनरल टिकट ले कर भैरोगंज से मुजफ्फरपुर आये थे और उन्हें बेतिया जाना था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन