कुढ़नी में अज्ञात महिला का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

Published by : PRASHANT KUMAR Updated At : 21 Aug 2025 10:28 PM

विज्ञापन

कुढ़नी में अज्ञात महिला का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन

:: पुलिस वाहन तोड़फोड़ मामले में पांच गिरफ्तार

प्रतिनिधि, कुढ़नी

कुढ़नी थाना क्षेत्र के गरहुआं में एक महिला की हत्या कर फेंका गया शव मिला है. घटना के दूसरे दिन भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस महिला की पहचान के लिए कई थानों से संपर्क कर रही है और हत्यारों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

मालूम हो कि शव मिलने के बाद गुस्साई भीड़ ने पुलिस के दो वाहनों पर पथराव किया था, जिससे उनके शीशे टूट गए. इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 13 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की. पुलिस ने इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान केशोपुर के मनोज कुमार, जितेंद्र कुमार, परेया के अंटू कुमार और मधुवन के जीतन सहनी व रमेश कुमार के रूप में हुई है. इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

थानाध्यक्ष पुनीत कुमार ने बताया कि महिला के शव की पहचान की कोशिशें जारी है और पुलिस वाहन पर हुए हमले के बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRASHANT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन