ePaper

मौसम : 24 घंटे में तापमान में 6 डिग्री का उछाल, पारा 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

Updated at : 05 Jun 2025 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
मौसम :  24 घंटे में तापमान में 6 डिग्री का उछाल, पारा 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

Temperature rises by 6 degrees in 24 hours

विज्ञापन

बदला मौसम का मिजाज, गर्मी ने बढ़ाई बेचैनी

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज तेजी से बदल गया है. अचानक बढ़ी गर्मी और तेज धूप ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है. बीते दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस का उछाल दर्ज किया गया, जिससे शहर में उमस भरी गर्मी का एहसास होने लगा है. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के तहत अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बीते दिनों बादलों के कारण 30 के करीब दिन का पारा था. वहीं न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. साथ ही छह किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली. तेज धूप की धमक दिन भर महसूस की गयी. वहीं हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से उमस ने भी लोगों को परेशान किया. दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी और असहज होती गयी. मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए भी कोई खास राहत की उम्मीद नहीं जतायी है. अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LALITANSOO

लेखक के बारे में

By LALITANSOO

LALITANSOO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन