मुजफ्फरपुर में गूंजेगा महाकाल का जयकारा: उज्जैन से आएगी बाबा चंद्रमोलेश्वर की मूर्ति

Author Vinay Kumar|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर में महाकाल सेवा दल द्वारा बाबा महाकाल की चंद्रमौलेश्वर स्वरूप की मूर्ति उज्जैन से लाई जा रही है. 21 जुलाई को मूर्ति गरीबनाथ धाम पहुंचेगी.

विज्ञापन

Mahakal Seva Dal Palki Yatra: मुजफ्फरपुर सावन के पवित्र महीने में मुजफ्फरपुर के शिवभक्तों के लिए एक बेहद खास और ऐतिहासिक पल आने वाला है. महाकाल सेवा दल की ओर से आगामी 2 अगस्त 2026 को शहर में एक भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी. इस यात्रा के विशेष आकर्षण के रूप में मध्य प्रदेश के उज्जैन से बाबा महाकाल के 'चंद्रमोलेश्वर स्वरूप' की विशेष मूर्ति मंगायी जा रही है.इस पावन आयोजन को लेकर उज्जैन में निर्मित बाबा महाकाल की इस अनुपम मूर्ति का विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन किया गया. महाकाल सेवा दल के सदस्यों ने गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया.

विज्ञापन

21 जुलाई को बाबा गरीबनाथ धाम पहुंचेगी मूर्ति

उज्जैन के महाकाल मंदिर में विधिवत अनुष्ठान और पूजन संपन्न होने के बाद बाबा की इस दिव्य मूर्ति को सीधे मुजफ्फरपुर लाया जा रहा है. आगामी 21 जुलाई 2026 को यह मूर्ति मुजफ्फरपुर पहुंच जाएगी, जहां इसे भक्तों के दर्शन और आगामी आयोजन के लिए बाबा गरीबनाथ धाम मंदिर में सुरक्षित रखा जाएगा.

महाकाल के दरबार में उमड़ा सेवा दल

उज्जैन में बाबा महाकाल के विशेष पूजन के इस पावन अवसर पर महाकाल सेवा दल के कई प्रमुख सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे. इनमें सेवा दल के अध्यक्ष आकाश चौधरी, कुणाल पटेल, उज्ज्वल सहनी, रौशन कुमार, अभिनंदन सिंह और ऋषु गुप्ता सहित अन्य सदस्य शामिल थे, जिन्होंने इस धार्मिक अनुष्ठान को पूरे भक्ति भाव से संपन्न कराया. इस भव्य पालकी यात्रा को लेकर मुजफ्फरपुर के शिवभक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन