किशोरी की हत्या कर मिट्टी में गाड़ा शव, पुलिस ने किया बरामद

Published by : PRASHANT KUMAR Updated At : 24 Apr 2025 9:38 PM

विज्ञापन

किशोरी की हत्या कर मिट्टी में गाड़ा शव, पुलिस ने किया बरामद

विज्ञापन

:: गायघाट के महुआरा स्थित सियारी नदी के किनारे मिला शव : तीन दिन से गायब थी किशाेरी, मां के साथ रहती थी घर में प्रतिनिधि, गायघाट बेनीबाद थाना क्षेत्र के महुआरा गांव स्थित सियारी नदी के किनारे मिट्टी में दबा हुआ किशोरी का शव मिला. किशोरी तीन दिनों से लापता थी. किशोरी का शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी मच गयी. बेनीबाद पुलिस को सूचना मिली कि सियारी नदी के किनारे मिट्टी में दबा हुआ किसी का शव है. अपर थानाध्यक्ष रघुनाथ पासवान ने जब मिट्टी हटवाई तो वहां एक किशोरी का शव मिला. शरीर पर कई जगह जख्म के निशान थे. शव की शिनाख्त पिरौछा निवासी स्व रामबाबू राम की पुत्री रीमा कुमारी (17 वर्ष) के रूप में हुई. किशोरी मंगलवार 22 अप्रैल से घर से लापता थी. परिजनों के अनुसार किशोरी अपनी मां के साथ अकेले रहती थी. उसका भाई बाहर मजदूरी करता था. मंगलवार की शाम वह घर से गायब हो गयी. काफी खोजबीन के बाद जब उसका अता-पता नहीं चल सका तो बुधवार को मृतका की मां ने बेनीबाद थाना को सूचना दी थी. किशोरी का शव बरामद होने के बाद क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा हो रही है. पुलिस ने बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा. थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा. मृतका की मां ने अभी तक आवेदन नहीं दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRASHANT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन