हाजिरी काटने पर शिक्षक पति ने प्रभारी के साथ किया दुर्व्यवहार

Updated at : 17 Feb 2025 1:34 AM (IST)
विज्ञापन
हाजिरी काटने पर शिक्षक पति ने प्रभारी के साथ किया दुर्व्यवहार

हाजिरी काटने पर शिक्षक पति ने प्रभारी के साथ किया दुर्व्यवहार

विज्ञापन

-औराई प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ताराजीवर का आया वीडियो-रामपुरहरि थाने में मामला दर्ज

मुजफ्फरपुर.

औराई प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ताराजीवर में शिक्षिका के विलंब से पहुंचने व हाजिरी काटने का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें प्रभारी प्रधानाध्यापक के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेंद्र राय से एक व्यक्ति उलझता दिख रहा है. वह गाली-गलौज भी कर रहा है. शिक्षक व स्थानीय लोग दोनों को अलग कर रहे हैं. घटना पिछले सप्ताह की बतायी जा रही है. मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जमादार रविकांत सिंह मामले की छानबीन कर रहे है. प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि स्कूल की विशिष्ट शिक्षक स्मिता आनंद लगातार विलंब से स्कूल आती हैं. इसके बाद वे हाजिरी बनाने के लिए दबाव बनाती हैं. विलंब से आने की स्थिति में उपस्थिति दर्ज नहीं करनी है. इसी को लेकर उनके पति गुड्डू सिंह उर्फ भारतेंदु भूषण स्कूल पहुंचे और दुर्व्यवहार करने लगे. मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल परिसर में प्रभारी प्रधानाध्यापक से दुर्व्यवहार व मारपीट का वीडियो संज्ञान में आया है. इसकी जांच की जा रही है. मामला सही होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन