फ्लोरबॉल चैंपियनशिप में सब जूनियर बालक की टीम विजेता
Updated at : 29 Sep 2024 9:55 PM (IST)
विज्ञापन

फ्लोरबॉल चैंपियनशिप में सब जूनियर बालक की टीम विजेता
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
18वीं राष्ट्रीय सब जूनियर व जूनियर फ्लोरबॉल चैंपियनशिप जो 27 से 29 सितंबर तक मोन्ट फोर्ट सेनटेनरी एकेडेमी, पलयासीवरम, तमिलनाडु मे आयोजित किया गय. इसमें सब जूनियर बालक विजेता व जूनियर बालक उपविजेता हुआ. यह जानकारी बिहार फ्लोरबॉल संघ के महासचिव डाॅ बिरेन्द्र कुमार यादव ने दी. सब जूनियर बालक ने अपने पहले मैच में जम्मू-कश्मीर को 1-1से ड्रा किया. इसके बाद अपने ग्रुप में महाराष्ट्र को 1-0 से, गुजरात को 1-0 को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. सेमीफाइनल में तमिलनाडू को 2-0 से हराकर फाइनल मे स्थान बनाया. फाइनल के संघर्षपूर्ण मैच में महाराष्ट्र को 1-0 से हराकर पहली बार चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया. वहीं जूनियर बालकों ने अपने ग्रुप के सभी मैच में मध्यप्रदेश को 1-0 से हराया, कर्नाटक के साथ 1-1 ड्रा किया. छत्तीसगढ को 4-0 से, गुजरात को 4-0 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया. सेमीफाइनल मैच में तमिलनाडु को 2-0 से पराजित कर फाइनल मे प्रवेश किया. फाइनल में महाराष्ट्र से 3-0 से पराजित होकर उपविजेता बना. बिहार फ्लोरबॉल टीम के विजेता और उपविजेता बनने पर बिहार फ्लोरबॉल संघ के अध्यक्ष प्रो.ओमकेश्वर कुमार, तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डा.शक्तिवान सिंह व संघ के सभी सदस्यों ने बधाई दी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




