मोटी कमाई के झांसे में छात्र 98 हजार ठगाया
Updated at : 17 Feb 2025 1:11 AM (IST)
विज्ञापन

मोटी कमाई के झांसे में छात्र 98 हजार ठगाया
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
टेलीग्राम में जोड़कर मोटी रकम कमाने का झांसा देकर साइबर फ्रॉड ने लाॅ कॉलेज के छात्र को निशाना बनाया. कलमबाग चौक पंजाबी काॅलाेनी निवासी छात्र शुभम कुमार के बैंक खाते से 98 हजार 310 रुपये उड़ा लिए.पीड़ित छात्र ने काजी माेहम्मदपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी है. इसके अलावा साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत की है. पुलिस को दी जानकारी में बताया कि वह घर पर था.अचानक उसके माेबाइल के व्हाॅट्सएप पर एक मैसेज आया. घर बैठे रुपये कमाने का झांसा दिया गया. शुभम के हामी भरने पर साइबर फ्रॉड ने उसे लिंक भेजा. जिस पर क्लिक करने पर वह टेलीग्राम में जुड़ गया.जैसे ही लिंक पर टच किया. अकाउंट से एक के बाद एक ट्रांजेक्शन होने लगा. पहली पार में पांच हजार रुपये कट गये तो दूसरी बार में 23 हजार 310 रुपये व तीसरी बार में 69 हजार रुपये कट गये. इसके बाद उसने साइबर क्राइम की वेबसाइट पर जा कर अपना अकाउंट ब्लॉक कराया. प्रभारी थानेदार विजय लक्ष्मी ने बताया कि आवेदन की जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




