छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Dec 2024 9:09 PM

विज्ञापन

एलएस कॉलेज गेट पर डंडे से छात्र की बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. एलएस कॉलेज गेट पर डंडे से छात्र की बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसकी जानकारी होने के बाद नगर डीएसपी वन सीमा देवी ने विवि थानेदार को वायरल वीडियो की जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल 18 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लड़के एलएस कॉलेज गेट के अंदर आपस में झगड़ कर रहे हैं. काले रंग का जैकेट पहना एक युवक डंडे से एक लड़के की पिटाई कर रहा है. उसके दो दोस्त थप्पड़ से पिटाई कर रहे हैं. चर्चा है कि दो गुटों में मारपीट हुई थी. इसमें कुछ प्रोटेक्शन गैंग के लड़के भी शामिल हो गए. इसके बाद विवाद बढ़ गया. पुलिस स्कूटी नंबर से भी मारपीट करने वाले छात्रों को चिन्हित करने में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन