नगर निगम में ”सियासी भूचाल”: पार्षदों के बाद महापौर का तल्ख तेवर, स्टैंडिंग कमेटी की बैठक टली
Author Devesh kumar
Updated:
विज्ञापन

Standing committee meeting postponed
विज्ञापन
::: 18 को होने वाली थी मीटिंग, मेयर कैबिनेट के पार्षदों के बागी होने के बाद पहली बार तय थी मीटिंग
::: अचानक मीटिंग के स्थगित किये जाने के बाद नगर निगम में फिर आया ””सियासी भूचाल”
:::वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर नगर निगम में पार्षदों और महापौर निर्मला साहू के बीच का तनाव अब चरम पर पहुंच गया है. महापौर के अपने ही कैबिनेट यानी सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों की नाराजगी के बाद अब महापौर ने भी कड़ा रुख अपना लिया है. इसी का नतीजा है कि 18 अगस्त को होने वाली स्टैंडिंग कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन के बाद कुछ समय के लिए ऐसा लगा था कि सब कुछ सामान्य हो गया है. बागी पार्षद भी झंडोत्तोलन में शामिल हुए थे और महापौर के कक्ष में उनसे मिलने गये थे. इससे यह कयास लगाये जा रहे थे कि 18 अगस्त की बैठक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगी. आगामी पर्व-त्योहार एवं शहर के विकास को लेकर तय एजेंडा पर सर्वसम्मति से बात बनेगी. लेकिन, सारा दावं उल्टा पड़ गया है. महापौर ने शनिवार को अचानक नगर आयुक्त को ईमेल भेजकर बैठक स्थगित करने का आदेश दिया. इस फैसले ने नगर निगम के गलियारों में हलचल मचा दी है. यह माना जा रहा है कि पार्षदों की नाराजगी के बाद महापौर ने अपनी रणनीति बदल दी है और वे किसी भी तरह के दबाव में नहीं आना चाहतीं. फिलहाल, इस बैठक के लिए कोई नई तारीख तय नहीं की गई है, जिससे यह गतिरोध और गहरा गया है. अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि दोनों पक्षों के बीच यह तल्खी कब तक बनी रहती है और क्या कोई समाधान निकल पाता है या नहीं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By देवेश कुमार
पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










