उधना से समस्तीपुर और जयनगर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
Author Devesh kumar
Updated:
विज्ञापन

उधना से समस्तीपुर और जयनगर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन
:: गर्मी की छुट्टी में घर जाने वालों के लिए खुशखबरी ::
::: उधना-समस्तीपुर स्पेशल 03 से 31 मई तक हर शनिवार को चलेगी
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने उधना और समस्तीपुर व जयनगर के बीच दो समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. पूर्व मध्य रेलवे (पूमरे) के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने शनिवार को इसकी जानकारी दी. सीपीआरओ ने बताया कि 09096/70 उधना-समस्तीपुर समर स्पेशल तीन से 31 मई के बीच हर शनिवार को उधना से रवाना होगी और रविवार देर रात मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. वापसी में, 09070 समस्तीपुर-उधना स्पेशल पांच मई से दो जून तक प्रत्येक सोमवार को समस्तीपुर से खुलेगी. यह ट्रेन मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, डीडीयू, प्रयागराज छिवकी और जबलपुर के रास्ते चलेगी. इसके अतिरिक्त, 09067/68 उधना-जयनगर-उधना स्पेशल का परिचालन चार से 25 मई के बीच प्रत्येक रविवार को उधना से होगा. वहीं, 09068 जयनगर-उधना स्पेशल पांच से 26 मई तक हर सोमवार को जयनगर से खुलेगी. यह ट्रेन दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, डीडीयू, प्रयागराज छिवकी और जबलपुर के रूट से गुजरेगी. इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से गर्मी की छुट्टी में अपने गृह नगर जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By देवेश कुमार
पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










